करलोटी पंचायत के हर वार्ड में बनेंगी वन समितियां
वनों का घनत्व बनाने तथा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए करलोटी पंचायत में वन समितियों का गठन किया जाएगा। यह
फोटो नंबर 3
संवाद सहयोगी, डंगार चौक : वनों का घनत्व बनाने तथा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए करलोटी पंचायत में वन समितियों का गठन किया जाएगा। यह समितियां न केवल लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेंगी बल्कि लगाए गए पौधों का सरंक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक करेगी। यह निर्णय करलोटी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा के आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत करलोटी में मंगलवार को ग्रामसभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कोरम पूरा करने के लिए करीब 150 लोगों की उपस्थिति आवश्यक थी। लोगों ने इस ग्राम सभा में बढ़चढ़कर भाग लिया तथा सभा में करीब 180 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसमें प्रधान कृष्ण लाल धीमान उपप्रधान सुरेश पटियाल व बीडीसी मेंबर हेमलता ने भाग लिया। ग्राम सभा में जो बीपीएल में पात्र लोग थे उनको बीपीएल में डाला गया जो जबकि बीपीएल के करीब 48 अपात्र लोगों को बीपीएल सूची से बाहर निकाला गया। प्रधान ने मनरेगा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बल देते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियों आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। हर वार्ड में वन समितियां बनाई जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों को पेड़ लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। बीडीसी मेंबर हेमलता ने कहा कि हमें शौच मुक्त पंचायत बनानी है तथा साथ में अपने घरों के आगे पीछे साफ-सफाई को बरकरार रखना है।