प्राथमिकता से निपटाएंगे लोगों के कार्य : कर्म चंद
भराड़ी उपतहसील में करीब दो महीनों से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर सोमवार को कर्मचंद ने बतौर नायब तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके कार्यभार संभालते ही लोगों की समस्या का समाधान भी हो गया। अब
संवाद सहयोगी, भराड़ी : भराड़ी उपतहसील में करीब दो महीनों से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर सोमवार को कर्मचंद ने बतौर नायब तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके कार्यभार संभालते ही लोगों की समस्या का समाधान भी हो गया। अब लोगों को अपना काम करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पद रिक्त होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी । लोगों को अपने काम करवाने के लिए घुमारवीं के चक्कर काटने पड़ रहे थे।
कर्म चन्द 2014 से 2017 तक जिला हमीरपुर के भोरंज में नायब तहसीलदार रहे हैं। 2017 से 18 तक घुमारवीं में, अक्टूबर 2018 हमीरपुर के बिझड़ में, फरवरी 2019 में जिला मंडी के औट में और 15 जुलाई 2019 को भराड़ी में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हुए। इससे पहले भी 2018 में चार महीने इस उपतहसील में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लोगों की मांग पर दोबारा नायब तहसीलदार भराड़ी का कार्यभार सौंपा गया।
नायब तहसीलदार कर्म चन्द ने कहा कि बिना देरी कार्य निपटा लोगों को राहत देना प्राथमिकता रहेगी।
ग्राम पंचायत मरहाणा के प्रधान मदन धीमान, उपप्रधान प्रेम लाल शर्मा, पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह ठाकुर, मीना ठाकुर, ग्राम पंचायत घंडालवीं के प्रधान रमेश ठाकुर, उपप्रधान केहर सिंह चौहान, प्रधान भपराल अंजू राणा, उपप्रधान जसवंत सिंह, लैहड़ी सरेल के उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, पवन कुमार, विजय शर्मा, रूपलाल शर्मा, अनूप शर्मा, देवीदास, तिलक राज शर्मा, प्यारेलाल शर्मा सुनील धीमान, रजनीश शर्मा, अश्विनी शर्मा, दुनीचंद शर्मा सहित भराड़ी क्षेत्र की जनता ने सरकार व प्रशासन और स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग का आभार व्यक्त किया।