सुरेंद्र नड्डा चुने अनुबंध फार्मासिस्ट संघ के प्रदेशाध्यक्ष
बिलासपुर नगर के किसान भवन में रविवार को अनुबंध फार्मासिस्ट संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में प्रदेश भर से आए करीब सौ अनुबंध फार्मासिस्टों ने भाग लिया। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से बिलासपुर से सु
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर के किसान भवन में रविवार को अनुबंध फार्मासिस्ट संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए करीब 100 अनुबंध फार्मासिस्टों ने भाग लिया। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से बिलासपुर से सुरेंद्र नड्डा को अनुबंध फार्मासिस्ट संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। संजीव ठाकुर (जोगेंद्रनगर) को महासचिव, तिलकराज शर्मा (गोपालपुर) को संयुक्त सचिव एवं करमजीत (सोलन) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर समस्त अनुबंध फार्मासिस्टों ने सरकार का आभार व्यक्त किया। इस साल इस वर्ग को भारी संख्या में नियुक्तियां प्रदान की। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र नड्डा ने पूरे प्रदेश के फार्मासिस्टों का आभार व्यक्त करते कहा कि वह संघ की मजबूती और फार्मासिस्टों के हित में दिन रात तत्पर रहेंगे। वह फार्मासिस्टों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। समय रहते सभी समस्याओं का समाधान करवाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि वह प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष चमन ठाकुर व महासचिव मनोज शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। इस मौके पर रविद्र शर्मा, सुरेश नड्डा, प्रवीण मल्होत्रा, चमन लाल, चंद्रकांत, सतनाम सिंह, प्रवीण अशोत्रा, संजीव ठाकुर, कमलेश ठाकुर, संजीव शर्मा, सुरेश भारती आदि ने भाग लिया।