शरारती तत्वों ने लगाई आग, जले 70 बांस
गबारडू पंचायत के करसोह गांव में आग लगने से एक ही परिवार के 60 से 70 बांस जल गए है। बताया जा रहा है कि मंगत राम के खेतों में पैदा किए गए इन बासों को शरारती तत्वों द्वारा जलाया गया है। आग इतनी तेज थी कि पड़ोस के लोग सारी रात जागने पर मजबूर हो गए। मंगत राम का परिवार हमीरपुर शहर में रहता है आग लगने पर दूसरे दिन उसके पड़ोसियों ने उसे सूचना दी। मंगत राम ने
संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : गबारडू पंचायत के करसोह गांव में आग लगने से एक ही परिवार के 70 बांस जल गए है। बताया जा रहा है कि मंगत राम के खेतों में तैयार किए गए इन बासों को शरारती तत्वों द्वारा जलाया गया है। आग इतनी तेज थी कि पड़ोस के लोग सारी रात जागने पर मजबूर हो गए। मंगत राम का परिवार हमीरपुर शहर में रहता है, आग लगने पर दूसरे दिन उसके पड़ोसियों ने उसे सूचना दी। मंगत राम ने बताया कि जब वह वहां गया तो उसे खासा नुकसान हो चुका था। हैरानी ये है कि इतनी आग लगने पर भी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों या फिर किसी अन्य ने अग्निशमन को सूचित नहीं किया। वार्ड पंच संसार चंद ने बताया कि आग लगने से मंगत राम के सारे बांस जल गए है और इससे खासा नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है।