बिलासपुर में डेंगू के 15 नए मामले आए सामने
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर शहर में डेंगू से निपटने के लिए जिला व स्वास्थ्य प्रशासन की तम
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर शहर में डेंगू से निपटने के लिए जिला व स्वास्थ्य प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद ये पूरी तरह नियंत्रित होता नहीं दिख रहा है। अभी भी क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में डेंगू से पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी डेंगू के करीब 15 नए मामले सामने आए हैं। अब इस बीमारी से पीड़िता मरीजों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।
हाल ही डेंगू से उपजी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने घरों के निकट लारवा मिलने पर सख्त निर्णय लिया है। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए वीरवार को पेट्रोल पंप के निकट एक होटल के पास लारवा मिलने पर जुर्माना भी किया था। एसडीएम प्रियंका वर्मा ने नगर परिषद के वार्ड छह में अधिकारियों की टीम के साथ दौरा कर स्थिति का जायजा भी लिया था। प्रशासन निरंतर स्थिति पर नजर रखते हुए लोगों के घरों ही नहीं बल्कि सरकारी कार्यालयों में भी पानी की टंकियां की जांच कर रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घरों में जाकर लोगों को डेंगू से बचने के लिए कई जानकारी दे रही है। लोगों को घरों के आसपास सफाई रखने व गंदगी ने फैलाने के लिए कहा जा रहा है।
नोडल अधिकारी क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर डॉ. परविंद्र का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर बराबर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि डेंगू के करीब 15 और मामले सामने आए हैं। लोगों को बीमार होने पर सीधे अस्तपाल का रुख करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि वे घरों के आसपास सफाई रखें।