कैंसर को रोकने में सक्षम आंत का बैक्टीरिया
गट बैक्टीरिया कैंसर के कुछ रूपों से लडऩे में सक्षम है। चूहों पर किए गए परीक्षण में यह बात सामने आई है।
सैन फ्रांसिस्को । मानव शरीर में कई ऐसे प्राकृृतिक तत्व और रासायनिक अभिक्रियाएं होती हैं जिससे लोग जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। ऐसे ही नए तथ्य का पता अमेरिकी शोधकर्ताओं ने लगाया है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, गट बैक्टीरिया (आंत में पाया जाने वाला बैक्टीरिया) कैंसर के कुछ रूपों से लडऩे में सक्षम है। चूहों पर किए गए परीक्षण में यह बात सामने आई है। अच्छे बैक्टीरिया की उपस्थिति में ब्लड सेल्स में ट्यूमर बनने में काफी लंबा वक्त लगता है। चूहों में माइक्रोबायोटा पाया जाता है। यह ऐसे मेटाबॉलिटीज पैदा करता है जो शरीर को कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे लोगों की जिंदगी भी ज्यादा लंबी हो जाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर रॉबर्ट शिस्टल ने बताया कि आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया का विश्लेषषण कर कैंसर के खतरों को कम कर सकते हैं। ऐसे बैक्टीरिया की उपस्थिति को बरकरार रख जानलेवा बीमारी को दूर रखा जा सकता है।