डेंगू का एक खुराक वाला टीका विकसित
भारत सहित जानलेवा डेंगू बीमारी से अक्सर प्रभावित रहने वाले देशों के लिए अ'छी खबर है। शोधकर्ताओं ने इस खतरनाक बीमारी के इलाज के लिए एक नया असरदार टीका विकसित कर लिया है। इसके क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे उम्मीद के अनुसार पाए गए हैं। यह डेंगू संक्रमण की रोकथाम में
वाशिंगटन। भारत सहित जानलेवा डेंगू बीमारी से अक्सर प्रभावित रहने वाले देशों के लिए अ'छी खबर है। शोधकर्ताओं ने इस खतरनाक बीमारी के इलाज के लिए एक नया असरदार टीका विकसित कर लिया है। इसके क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे उम्मीद के अनुसार पाए गए हैं। यह डेंगू संक्रमण की रोकथाम में काफी प्रभावी है और इसके लिए महज एक खुराक की जरूरत प़$डने की उम्मीद जताई गई है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि दुनिया की करीब 40 फीसदी आबादी यानी 2.5 अरब लोग डेंगू के जोखिम में रहते हैं। यह संक्रामक बीमारी म'छरों से फैलती है। डेंगू से तेज बुखार, शरीर पर चकत्ते और जा़े$डों में दर्द होता है। कई मामलों में यह रोग जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस नई वैक्सीन को यूनिवर्सिटी ऑफ वरमोंट, इंस्टीट्यूट ऑफ एजर्ली एंड इंफेक्शन डिजीज और जोंस हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। उन्होंने इस टीके का डेंगू से संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों पर परीक्षण किया। इसके निष्कर्षों से पता चला कि सभी डेंगू से सुरक्षित पाए गए। इस शोध का प्रकाशन जर्नल साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन में किया गया है।