गुणों के भंडार हैं सेब और संतरा
सेब और संतरा में अनेक विटामिन्स और मिनरल्स पाएं जाते हैं। हमें फलों को सही समय और सही तरीके से ही खाना चाहिए।
सेब: सेब में बहुत ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं। मिनरल और विटामिन से भरपूर सेब में फाइबर भी बहुत अधिक मात्रा में होता है और कोलेस्टेरॉल बिलकुल नहीं होता। सेब को छील कर नहीं खाना चाहिए। जब हम सेब का छिलका निकालते हैं, तो छिलके के बिलकुल नीचे रहने वाला विटामिन सी काफी मात्रा में नष्ट हो जाता
है। इसके अलावा सेब को हमें सुबह के समय खाना चाहिए। सेब यदि खाली पेट खाया गया है, तो आपके शरीर का टॉक्सिक (गंदगी) आसानी से बाहर निकलेगा। एनर्जी अधिक मिलेगी, शरीर भी पतला होगा और स्फूर्ति रहेगी।
संतरा: यह फल विटामिन सी से भरपूर है। इसके अलावा संतरा विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, फ्लेवोनॉयड, अमीनो एसिड, कैल्शियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर है। इस बात का भी ध्यान रखें कि इसे हमेशा खाना खाने के एक घंटा पहले या बाद में खाएं। पहले खाने से भूख बढ़ती है और बाद में खाने से भोजन पचाने में मदद मिलती है और बीमारियों से रक्षा होती है।