शहद: सेहत व सौन्दर्य संवारें
शहद का प्रयोग हमारे-आपके घरों में वर्षों से होता आ रहा है। हम दादी-नानी एवं घर के अन्य बड़े-बुजुर्गों से भी शहद के फायदे सुनते आ रहे हैं। कई देशों में हुए अध्ययनों से भी पता चला है कि शहद का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। कारण,
शहद का प्रयोग हमारे-आपके घरों में वर्षों से होता आ रहा है। हम दादी-नानी एवं घर के अन्य बड़े-बुजुर्गों से भी शहद के फायदे सुनते आ रहे हैं। कई देशों में हुए अध्ययनों से भी पता चला है कि शहद का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। कारण, शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और यह एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है।
- शक्कर की तुलना में शहद में बीस प्रतिशत कम कैलोरी होती है। इसलिए शहद के सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा और शक्कर की तुलना में कम कैलोरीज मिलती हैं।
- शहद में अन्य पोषक तत्वों के अलावा शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स बी-1, बी-2, बी-5, बी-6 और विटामिन सी पाए जाते हैं। ये विटामिन्स हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
- अगर आप अपनी फिगर को आकर्षक बनाना चाहती हैं तो प्रतिदिन नींबू पानी में शहद मिलाकर सेवन करें।
- शहद एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों का बहुत अच्छा स्रोत है। यह हमारे शरीर को कैंसर, हृदयरोगों के अलावा कई अन्य बीमारियों से भी बचाता है।
- शहद शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। यही कारण है कि शहद का सेवन करने से त्वचा में चमक बनी रहती है।
- विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप अपने खानपान में जैसे दूध, मिल्क शेक, लस्सी, शिकंजी, चाय और विभिन्न प्रकार के शरबत में शक्कर की जगह शहद का प्रयोग करती हैं तो आपकी सेहत हमेशा सही रहेगी।