युवा बोले- अपनी समझ से किया मतदान
लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाता काफी उत्साहित दिखाई दिए। ये वे युवा थे जिनको पहली बार मत का प्रयोग करने का मौका मिला। युवा मतदाताओं का कहना था कि पहली बार वोट करने का मौका मिला है। इसका प्रयोग उन्होंने सोच समझ कर किया है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाता काफी उत्साहित दिखाई दिए। ये वे युवा थे जिनको पहली बार मत का प्रयोग करने का मौका मिला। युवा मतदाताओं का कहना था कि पहली बार वोट करने का मौका मिला है। इसका प्रयोग उन्होंने सोच समझ कर किया है। क्योंकि देशहित का मामला है। युवाओं से दैनिक जागरण ने बातचीत कर जाना उनका मत। युवाओं का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमे भी इस महापर्व में उनको भी जुड़ने का मौका मिला। फोटो : 18
पहली बार वोट करने का मौका मिला है। वह कई दिन से मतदान के दिन का इंतजार कर रही थी। किसी के कहने पर नहीं बल्कि अपनी सूझबूझ का प्रयोग कर वोट का प्रयोग किया है। सुबह ही मतदान के लिए पहुंच गई थी। लाइन होने के कारण इंतजार करना पड़ा।
पूनम, वीना नगर कैंप
फोटो : 19
किसी के दबाव में वोट का प्रयोग नहीं किया है। ये देशहित का मामला है। योग्य प्रतिनिधि ही इस दिशा में कार्य कर सकते हैं। जब वे मतदान के लिए पहुंची तो ये सोच कर आई थी सुबह जल्दी जाने पर भीड़ कम होगी, लेकिन यहां बहुत लोग उनसे पहले पहुंच चुके थे।
सिमरन, बिलासपुर फोटो : 20
विकास के लिहाज से चुनाव महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सोच-विचार करने के बाद ही मतदान किया है। प्रत्याशी के चयन से पहले गंभीरता से विचार करना जरूरी है। ऐसा प्रत्याशी हो जो समाज के प्रति जागरूक हो। मिलनसार हो। दुख सुख में साथ खड़े होने वाला हो।
प्रभात, वीणा नगर फोटो : 21
मैंने पहली बार वोट किया है। किसी के बहकावे में आकर मतदान नहीं किया। अपनी समझ से वोट का प्रयोग किया। उनकी नजर में प्रत्याशी वो हो जो अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर हो। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खोलने चाहिए।
आशुतोष, यमुनानगर फोटो : 22
वह खुश हैं कि उनको भी सरकार चुनने का मौका मिला है। वे अपने वोट की कीमत जानते हैं। सुबह जल्दी उठकर मतदान केंद्र पर पहुंचा। उसने पहली बार वोट डाली है। लंबी लाइन में काफी देर रहीं।
रजनी, सुढैल फोटो : 23
विकास की रूपरेखा सरकार तय करती है। यह तभी संभव होगा जब हर युवा इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। भीड़ से बचने के लिए वह सुबह जल्दी बूथ पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया।
दीपक, प्रताप नगर
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप