घर से आधा किमी दूर आम के पेड़ पर चुन्नी से लटका मिला युवक
सदर थाना एरिया के गांव तिगरा में 21 वर्षीय विशाल का फांसी लगा शव पेड़ पर लटका मिला। सुबह खेतों की ओर टहलने गए लोगों ने उसे देखा, तो परिजनों को सूचना दी। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सदर थाना एरिया के गांव तिगरा में 21 वर्षीय विशाल का फांसी लगा शव पेड़ पर लटका मिला। सुबह खेतों की ओर टहलने गए लोगों ने उसे देखा, तो परिजनों को सूचना दी। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने मामले में कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। कलानौर चौकी इंचार्ज विजय वालिया ने बताया कि परिजनों ने मानसिक परेशानी में फांसी लगाने के बयान दिए हैं। 174 की कार्रवाई की गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक विशाल का पिता सुख¨वद्र सीआइएसएफ से रिटायर्ड है। सुबह करीब छह बजे उसके बारे में पता लगा। परिजनों ने बताया कि विशाल 12 वीं पास कर चुका था। रात के समय वह घेर में अपने दादा के पास सोता था। रात को उसने खाना खाया और इसके बाद सोने के लिए चला गया। सुबह उसके घर से आधा किमी दूर एक खेत में आम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला।