विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर में ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार ने जताई साजिश की आशंका

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:59 PM (IST)

यमुनानगर के परवालो गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से 22 वर्षीय विकास उर्फ अंग्रेज की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सलमान घायल हो गया।

यमुनानगर में ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत। फाइल फोटो

यमुनानगर में ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. यमुनानगर में ई-रिक्शा पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत।

  2. मृतक के दोस्त सलमान को गंभीर चोटें आईं, अस्पताल में भर्ती।

  3. परिवार ने सिर की चोटों पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में गांव परवालो के पास ई-रिक्शा पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। मृतक की पहचान ग्रीन विहार कालोनी निवासी विकास उर्फ अंग्रेज के रूप में हुई है।

वह प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करता था। उसके भाई सोनू ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे विकास घर से दूध लेने निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसके दोस्त सलमान ने फोन कर बताया कि परवालो के पास ई-रिक्शा पलट गई थी और दोनों घायल हो गए।

विकास की चोटों के कारण मौत हो गई। स्वजन ने सिर पर आई चोटों को लेकर आशंका जताते हुए गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि केवल ई-रिक्शा से गिरने से इस तरह की चोट नहीं लग सकती। चालक सलमान अस्पताल में उपचाराधीन है।