यमुनानगर में बवाल: 2 बच्चों का मुस्लिम पिता दुकान पर काम करने वाली युवती को लेकर फरार, हिंदू संगठनों ने दिया अल्टीमेटम
यमुनानगर के प्रतापनगर में एक 21 वर्षीय युवती को दो बच्चों का पिता मुस्लिम युवक शादी का झांसा देकर भगा ...और पढ़ें

2 बच्चों का मुस्लिम पिता दुकान पर काम करने वाली युवती को लेकर फरार। फोटो जागरण
HighLights
21 वर्षीय युवती को मुस्लिम युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया।
आरोपी दो बच्चों का पिता है, प्रतापनगर थाना क्षेत्र का मामला।
हिंदू संगठनों ने हंगामा कर युवती की जल्द बरामदगी की मांग की।
संवाद सहयोगी, छछरौली। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव से 21 वर्षीय युवती को मुस्लिम युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। आरोपित दो बच्चों का पिता है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं हिंदू संगठनों के पदाधिकारी थाने में पहुंचे। युवती की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा किया।
संगठन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस सोमवार 11 बजे तक युवती को सकुशल बरामद नहीं किया तो टिब्बी अराइयां में महापंचायत कर आगामी रणनीति तय करेंगे। पुलिस ने जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है। युवती प्रतापनगर में कपड़े की दुकान पर कार्य करती थी। इस दुकान पर उसके साथ टिब्बीअराइयां निवासी गुलशन भी कार्य करता था।
इस दौरान ही उसने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। शुक्रवार की सुबह युवती घर से काम के लिए निकली थी। इसके बाद से ही स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। शक के आधार पर आरोपित गुलशन के घर पर पहुंचे तो वह भी परिवार सहित गायब मिला। उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
युवती को लेकर जाने वाले युवक शादीशुदा है
विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार और जिला अध्यक्ष जयकरण ने कहा कि मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों को निशाना बना रहे हैं। पहले भी क्षेत्र में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। युवती को लेकर जाने वाले युवक शादीशुदा है। दो बच्चों का पिता है।
इस तरह की घटनाओं से समाज में सौहार्द बिगड़ता है। मामले को संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को जल्द युवती की बरामदगी करनी चाहिए। आरोपित के परिवार की भूमिका भी संदिग्ध है। थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी के लिए टीमें लगी हुई है।
