चलने काबिल नहीं रही हाईवे, कदम-कदम पर हादसे का अंदेशा
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रशासन की अनदेखी हाईवे इस समय चलने के काबिल नहीं रह गया है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रशासन की अनदेखी हाईवे इस समय चलने के काबिल नहीं रह गया है। पिछले दिनों हुई बरसात के दौरान सड़कों की स्थिति खराब हो गई थी, जो अब तक यथावत बनी है। मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं देने के कारण राहगीर खस्ताहाल सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं। सड़क पर बजरी पड़ी होने के कारण हादसों के ग्राफ में भी बढ़ोतरी हुई है।
हाईवे किनारे पर स्थित दुकानदार रोहित, रोहलु, मनोज, राय ¨सह आदि ने बताया कि बरसात से पूर्व पैचवर्क किए गए थे। बरसात के साथ वह कही नजर नहीं आए। पानी के बहाव के साथ बह गए। वर्तमान में हाईवे पर कई स्थान ऐसे हैं, जहां की सड़क एकदम खस्ताहाल है। वाहन चलाना तो दूर की बात पैदल ठीक से नहीं चला जाता है। पैदल चलने वाले भी कई बार पांव स्लिप होने के कारण गिर जाते हैं। आए दिन कोई न कोई बाइक सवार गिर जाता है। सारा हाईव खराब नहीं है। इसलिए वाहन चालक तेजी से चलाते हैं। सामने अचानक गड्ढा या बजरी आने से वाहन को संभाल नहीं पाते हैं, नतीजतन वाहन समेत नीचे गिर जाते हैं। बीते सप्ताह नवजोतपुर निवासी निवासी सूबे ¨सह वाहन से गिर गए थे। उनको ज्यादा चोट नहीं थी। वाहन की गति भी धीमी थी। इसलिए वह संभल गए। उक्त लोगों ने बताया कि इस सड़क पर चलते समय अगर ध्यान भटका तो चालक के साथ हादसा होना तय है। मार्ग की बदहाली को दूर कराने के लिए शिकायत की थी, एक माह बीत गया। शिकायत पर हल करना तो दूर की बात है, कोई दौरा करने तक नहंी आया। दिक्कत नजदीकी कालोनियों के लोगों की भी हैं। यहां के लोग दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तु खरीदने इस तरफ आते हैं। इसके साथ ही स्कूल कॉलेज इस तरफ बने हैं। बच्चों को भी यही से जाना होता है। प्रशासन से मांग की है कि हाईवे की सुध लेकर इसको दुरुस्त कराया जाए। अस्थायी रूप से ठीक किए जाने के कारण स्थिति पूर्व की भांति हो गई। दुकानदारों ने इस समस्या का स्थायी हल करने की मांग प्रशासन से की है।