Move to Jagran APP

सेक्टर 17 के मोड़ पर धंसी सड़क, प्रशासन ने मिट्टी भर की खानापूर्ति

पंचायत भवन के सामने सेक्टर 17 के मोड़ पर सड़क धंस गई। मरम्मत के नाम पर मिट्टी भर दी गई है। लोगों की मांग है कि बजरी और तारकोल से बनाई जाए क्योंकि मिट्टी से दिक्कत बढ़ेगी। इस बारे में शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:45 AM (IST)
सेक्टर 17 के मोड़ पर धंसी सड़क, प्रशासन ने मिट्टी भर की खानापूर्ति
सेक्टर 17 के मोड़ पर धंसी सड़क, प्रशासन ने मिट्टी भर की खानापूर्ति

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पंचायत भवन के सामने सेक्टर 17 के मोड़ पर सड़क धंस गई। मरम्मत के नाम पर मिट्टी भर दी गई है। लोगों की मांग है कि बजरी और तारकोल से बनाई जाए, क्योंकि मिट्टी से दिक्कत बढ़ेगी। इस बारे में शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

loksabha election banner

सेक्टर के लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग है। इस रास्ते से होकर रोजाना हजारों लोग जाते हैं। विद्यार्थी इस रास्ते से होकर स्कूल जाते हैं। इस मार्ग पर निजी अस्पताल है। अस्पताल जाने वाले लोगों का भी यही रास्ता है। मोड़ पर ही पुलिस सहायता बूथ है। बूथ के नजदीक ही सड़क दो माह पहले धंस गई थी। धंसने के कारण भारी वाहन के जाना बताया गया है। उसके बाद यहां से भारी वाहनों के जाने पर पूर्ण रोक लगा दी गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी है। फोटो : 06

सेक्टर के हंसराज का कहना है कि जिस जगह सड़क धंसी थी। वहां हाल ही में मिट्टी भर दी गई। इसमें पत्थर के टुकड़े भी शामिल है। ये सड़क तक बिखरे हुए हैं। इससे हादसे का अंदेशा रहता है। अधिकतर वाहन चालक जल्दबाजी में मोड़ काटते हैं। इससे वाहन स्लिप हो जाते हैं। फोटो : 07

सेक्टर 17 के रोहित भारद्वाज का कहना है कि सड़क में चिकन मिट्टी डाली है। अभी थोड़ी गीली है। जब ये सूख जाएगी तो हवा के साथ उड़कर आंखों में गिरेगी। इसके सामने से मुख्य मार्ग गुजरता है। मिट्टी के कारण वाहन चालकों की दिक्कत बढ़ेगी। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

वर्जन

फोटो : 05

वार्ड सात के पार्षद रामआसरा भारद्वाज का कहना है कि सड़क धंसे काफी समय हो गया। मरम्मत सही नहीं की गई। तारकोल बजरी के स्थान पर मिट्टी डाल दी गई। इससे लोगों की दिक्कत बढ़ाने का काम किया है। इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। लोगों की समस्या दूर कराना उनकी प्राथमिकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.