Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में 70 करोड़ का धान गटक गया मिलर, अदालत ने छह दिन की रिमांड पर भेजा, आरोपी पत्नी की तलाश जारी

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 12:43 PM (IST)

    यमुनानगर में 70 करोड़ रुपये के धान घोटाले में मुख्य आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर छह दिन की रिमां ...और पढ़ें

    Hero Image

    गिरफ्तार आरोपी संदीप सिंगल (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। लगभग 70 करोड़ रुपये के पीआर धान घोटाले में मुख्य आरोपित छछरौली के दंपती में से पुलिस ने मंगलवार को राइस मिलर पति संदीप सिंगला को जयपुर के पास हाईवे से गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने उसे शाम को बिलासपुर कोर्ट में पेश कर 10 दिन का रिमांड मांगा। तर्क दिया कि घोटाले की जड़ें गहरी हैं। अदालत ने छह दिन का रिमांड मंजूर किया। दंपती पर तीन केस दर्ज हैं। मुख्य आरोपित संदीप सिंगला की गिरफ्तारी से इस घोटाले की आंच विभागीय अधिकारियों तक पहुंच सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी तक की पूछताछ में विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों में साठगांठ बताई है। अब पुलिस उसकी पत्नी रीतिका की तलाश में है। बताया जा रहा है कि संदीप ने बड़े अधिकारी से दुर्व्यवहार किया।

    आरोपित दंपती की सात चावल मिलों में घोटाला

    संदीप सिंगला व उसकी पत्नी की पांच पुरानी और दो नई चावल मिल हैं। प्राथमिक जांच में मार्केट कमेटी, हैफेड़ और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों-अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है।

    एसआइटी इन अधिकारियों की भूमिका की जांच शुरू कर चुकी है। दंपती के बैंक खातों और संपत्तियों को सीज करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दंपती की मैसर्स बद्री विशाल एग्रो फूड्स व मैसर्स श्री जी एग्रो फूड्स प्रतापनगर, अजनी नंदन, मोरवी नंदन राइस मिल छछरौली, मैसर्स बालाजी एग्रो फूड्स, श्रीश्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज रणजीतपुर, मैसर्स सिंगला एग्रो फूड्स छछरौली में बड़े पैमाने पर स्टाक विसंगतियां, तौल पर्चियों में भारी अंतर, परिवहन रजिस्टर में गड़बड़ियां और रिकॉर्ड में कमी मिली।

    आरोपित मिलर संदीप सिंगला को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। मामले से जुड़ी हर कड़ी तक जांच टीम पहुंचेंगी। रजत गुलिया, डीएसपी-टू एवं एसआइटी इंचार्ज।

    इन बिंदुओं पर एसआइटी कर रही जांच

    एसआइटी की दो जांच टीमों की मदद से स्टाक रजिस्टर, भुगतान रिकार्ड, तौल स्लिप, परिवहन दस्तावेज, डिजिटल एंट्री और कंप्यूटर रिकार्ड का मिलान कर रही है। धान खरीद प्रक्रिया में लेनदेन, भंडारण, परिवहन, तौल और सरकारी एजेंसी निगरानी जैसे कई स्तर शामिल होते हैं। तकनीकी टीम कंप्यूटर रिकार्ड, लाग फाइल, बैकडेट एंट्री, ओवरराइट डेटा और साफ्टवेयर में बदलाव की जांच कर रही है।