विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में यमुनानगर की रायपुर कॉलोनी में 54 लाख से अधिक की लागत से बनेगी सड़क, मेयर ने किया शिलान्यास

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:08 PM (IST)

यमुनानगर के वार्ड नंबर 12 की रायपुर कालोनी में 54.78 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण शुरू हो ...और पढ़ें

हरियाणा में यमुनानगर की रायपुर कॉलोनी में 54 लाख से अधिक की लागत से बनेगी सड़क (फाइल फोटो)

हरियाणा में यमुनानगर की रायपुर कॉलोनी में 54 लाख से अधिक की लागत से बनेगी सड़क (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर कालोनी में 54.78 लाख की सड़क बनेगी।

  2. मेयर सुमन बहमनी ने किया शिलान्यास कार्य।

  3. आवागमन सुगम होगा, श्मशान घाट तक पहुंच।

जागरण संवाददाता. यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 12 की रायपुर कालोनी में 54.78 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी। सड़क इस्लाम की दुकान से श्मशान घाट तक बनेगी। वीरवार को मेयर सुमन बहमनी और भाजपा नेता नेपाल राणा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा और श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता बेहतर होगा। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। नगर निगम का प्रयास है कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलें और सड़कों सहित जरूरी ढांचागत सुविधाएं मजबूत हों। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा और वार्डों की जरूरतों के अनुसार सड़क, निकासी तथा अन्य बुनियादी समस्याएं दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है।

भाजपा नेता नेपाल राणा ने कहा कि सड़क बनने से स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी और लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत पूरी होगी। इस मौके पर पार्षद तिलक राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, मंडल अध्यक्ष आदेश राणा, राशिद उपस्थित रहे।