सड़क हादसे में युवक की मौत
यमुनानगर : यमुनानगर-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर तेज रफ्तार ट्रक
यमुनानगर : यमुनानगर-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। हमीदा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र राणा ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली थी कि सहारनपुर रोड पर पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक सिर पर चढ़ने के कारण उसका चेहरा बुरी तरह से कुचला गया है, इसलिए उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक पैदल ही पुल से गुजर रहा था। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं।