विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमुनानगर ग्रुप लोन के जाल में फंसी महिला, अश्लील वीडियो बना करते थे ब्लैकमेल; हड़पे 14 लाख रुपये

Published: Sun, 14 Sep 2025 05:21 PM (IST)

यमुनानगर में एक महिला ने दंपति पर ग्रुप लोन के नाम पर फंसाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का ...और पढ़ें

महिला की दंपती ने बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर 14 लाख रुपये हड़पे
महिला की दंपती ने बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर 14 लाख रुपये हड़पे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। ग्रुप लोन लेने के नाम पर दंपति ने महिला को जाल में फंसा लिया। उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। अब तक उससे 14 लाख रुपये की उगाही कर चुके हैं। 14 लाख रुपये और मांग रहे हैं।

मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। यहां तक कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। अब उस पर वेश्यावृत्ति का दबाव बनाया जा रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। मामले में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह औरतों से समूह बनाकर उनको लोन दिलवाने का कार्य करती थी। जून 2022 में मनिंद्र व उसकी पत्नी गुरविंद्र कौर उससे मिले। आरोपितों ने ग्रुप लोन दिलवाने की बात कही। उन्हें लोन दिलवा दिया। इसके बाद आरोपितों ने कहा कि यमुनानगर की कुछ महिलाएं हैं। उनको भी ग्रुप लोन दिलवाएंगे। जिसमें से कमीशन लेंगे।

उनकी बातों में आकर तैयार हो गई। आरोपितों ने मिलने के लिए गांव के पास ही अड्डे पर बुलाया। यहां से कार में बिठाकर अपने साथ लेकर गए। थोड़ा चलने पर आरोपित गुरविंद्र कौर ने पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। जिसे पीते ही बेहोश हो गई। जब होश में आई तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। आरोपितों से बात की तो उन्होंने मारपीट की और धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे।

इसके बाद अारोपित दंपती ब्लैकमेल करने लगे। उससे दो लाख रुपये भी लिए। एक दिन आरोपित मनिंद्र ने मिलने के लिए बुलाया। जहां आरोपित ने संबंध बनाए। आरोपित से यह भी कहा कि वह देश छोड़कर चली जाएगी लेकिन उसे परेशान न करें।

इस पर आरोपित ने दबाव बनाकर पासपोर्ट भी ले लिया। इसके बाद आरोपित रुपयों की मांग करने लगे। लगभग 14 लाख रुपये आरोपित उससे ब्लैकमेल कर ले चुके हैं। यह रुपये भी उसे कर्ज लेकर दिए। अब कर्ज वाले भी परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि अब आरोपित दंपती उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर धमकी दे रहे हैं। मारपीट करते हैं। अब भी उससे 14 लाख रुपये की मांग की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।