कर्मियों ने किया बैठक का आयोजन
यमुनानगर : शहर की नगरपालिका के कर्मचारियों ने केंद्रीय कमेटी की बैठक का आयोजन किया
यमुनानगर : शहर की नगरपालिका के कर्मचारियों ने केंद्रीय कमेटी की बैठक का आयोजन किया, जो संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने का फैसला लिया। उसका नोटिस सरकार को भेजा जाएगा। शास्त्री ने बताया कि हड़ताल पर जाने से पहले 14 से 30 नवंबर तक जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके उपरांत ही जनतांत्रिक आंदोलन की कार्यप्रणाली को उपयोग में लाया जाएगा। यदि सरकार ने 31 दिसंबर तक पालिका, परिषदों व नियमों के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ नही दिया तो इसके उपरांत ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला अमल में लाया जाएगा। इस दौरान अशोक बहोत, जरनैल ¨सह, महेंद्र संगेलिया, रमेश तुषामड़, नरेश कांगडा, बृजबती, सुनील कुमार, पुरुषोत्तम दानव आदि थे।