विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के यमुनानगर में दोस्त के विवाद में सुलह कराने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Published: Fri, 18 Sep 2026 02:38 PM (IST)

यमुनानगर के हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में एक दोस्त के पारिवारिक विवाद में सुलह कराने गए 23 वर्षीय शिवा त्यागी की ...और पढ़ें

दोस्त के विवाद में सुलह कराने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

दोस्त के विवाद में सुलह कराने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शिवा त्यागी की पिटाई के बाद पीजीआई में मौत हुई

  2. वह दोस्त के पारिवारिक विवाद में सुलह कराने गया था

  3. पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ी, आरोपी अभी फरार हैं

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में मारपीट में घायल 23 वर्षीय शिवा त्यागी की पीजीआइ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। आरोपितों की तलाश में सीआइए की टीम तलाश कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ के गांव महादेव निवासी शिवा त्यागी तीन सितंबर को चाचा विक्की के पास हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में आया हुआ था। चाचा का दोस्त आशीष ठाकुर भी पड़ोस में रहता है। आशीष का पत्नी के साथ विवाद हो गया था। सात सितंबर को दोनों के बीच सुलह कराने के लिए शिवा व उसका चाचा घर चले गए थे।

यहां उनके बीच सुलह कराने लगे। इसी दौरान आशीष गाली गलौज करने लगा। इसके बाद शिवा व उसका चाचा वहां से आ गए। अगले दिन आशीष ने अपने भाई हिमांशु, कनिका, लक्ष्य, बादल सहित 8-10 लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। डंडों व राड से पीटा। इसमें शिवा त्यागी के सिर में चोट लगी।

उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे पीजीआइ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पहले 10 सितंबर को झगड़े का केस दर्ज किया था। मौत होने पर हत्या की धारा जोड़ दी गई। आरोपित फरार हैं।