गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेकर किया नाम रोशन
संवाद सहयोगी, रादौर : मुकंदलाल नेशनल कॉलेज के एनसीसी कैडेट शिवनारायण कांबोज निवासी क
संवाद सहयोगी, रादौर : मुकंदलाल नेशनल कॉलेज के एनसीसी कैडेट शिवनारायण कांबोज निवासी कांजनू ने प्रदेश की ओर से गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश से केवल 2 एनसीसी कैडेट्स ही गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने में कामयाब हो सके। उन्हें 6 फरवरी को राजभवन चंडीगढ में राज्यपाल कप्तान ¨सह सोलंकी व शिक्षामंत्री हरियाणा रामबिलास शर्मा ने 11 हजार रुपये का चैक, स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को कॉलेज की ओर से एनसीसी कैडेट्स शिवनारायण कांबोज, उनके पिता पवन कांबोज व माता निशा कांबोज को कॉलेज की ओर से ¨प्रसिपल प्रोफेसर सुनील गर्ग व एनसीसी प्रभारी डॉ. दीपक कौशिक ने विशेष रूप से सम्मानित किया। प्रोफेसर सूनील गर्ग व डॉ. दीपक कौशिक ने कहा कि कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स शिवनारायण जिले के ऐसे पहले कैडेट है, जिन्होंने प्रदेश की ओर से पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। शिवनारायण कांबोज के पिता पवन कांबोज व माता निशा कांबोज ने बताया कि उन्हें अपने बेटे की कामयाबी पर गर्व है। बेटे द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने से उन्हें बेहद खुशी हुई है।
इनसेट
देश की सेवा करना चाहता है एनसीसी कैडेटस शिवनारायण
गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की ओर से शिवनारायण व कैडेट्स सागर देसवाल निवासी रोहतक को परेड में भाग लेने का मौका मिला। सैकड़ों कैडेट्स मे से केवल इन दोनों कैडेट्स का ही चयन हुआ था। कैडेट्स शिवनारायण कांबोज ने बताया कि उसका उद्देश्य भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना है। जिसके लिए वह कड़े प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने के लिए उसने लगातार 6 महीने एनसीसी कैंपों में ट्रे¨नग ली है। उसके बाद उनका चयन हुआ था। इसके लिए उन्हें अलग अलग स्थानों पर बनाए गए एनसीसी के ट्रे¨नग कैंपों में बेहतर प्रदर्शन किया है। गणतंत्र दिवस परेड में देश के कुल 144 चुनिदा कैडेट्स ही भाग लेने में कामयाब हो पाए है।