विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरभजन हत्याकांड में रोहतक के शूटरों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित, जिम के बाहर की थी कारोबारी की हत्या

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:57 AM (IST)

यमुनानगर में ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह हत्याकांड के फरार शूटरों की पहचान हो गई है, जो रोहतक जिले से हैं और उन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है।

हरभजन हत्याकांड में रोहतक के शूटरों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित (File Photo)

हरभजन हत्याकांड में रोहतक के शूटरों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित (File Photo)

HighLights

  1. हरभजन सिंह हत्याकांड के फरार शूटरों की पहचान हुई

  2. शूटर रोहतक जिले से हैं, 50-50 हजार इनाम घोषित

  3. काला राणा गिरोह ने शूटरों को वारदात के लिए हायर किया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मॉडल टाउन में जिम के बाहर तीन सितंबर को ट्रांसपोर्टर प्रेमनगर निवासी हरभजन सिंह (62) हत्याकांड में फरार चल रहे शूटरों की पुलिस ने पहचान कर ली है। यह शूटर रोहतक जिले से हैं। पुलिस ने इन शूटरों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जुटा लिया है।

अभी पुलिस इन शूटरों के नाम नहीं खोल रही है। इन दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दोनों शूटरों को काला राणा गिरोह ने वारदात के लिए हायर किया था।

वहीं इस केस में गिरफ्तार कुरुक्षेत्र के दिल्ली डेरा कालोनी निवासी विशाल व लायलपुर कालोनी निवासी किशन का रिमांड मंगलवार को पूरा हो रहा है। दोनों बदमाशों ने ही मृतक की कार में जीपीएस लगाई थी, जिससे लोकेशन ट्रेस कर वारदात को अंजाम दिया।