विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर में ई-चालान का लिंक भेजकर 18 लाख की ठगी, बिहार से किराना दुकानदार गिरफ्तार

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:54 PM (IST)

साइबर क्राइम पुलिस ने आरटीओ ई-चालान का लिंक भेजकर ठगी करने के आरोप में बिहार से एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

बिहार से किराना दुकानदार गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

बिहार से किराना दुकानदार गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. बिहार से किराना दुकानदार ई-चालान ठगी में गिरफ्तार।

  2. आरोपित के खाते में ठगी के 13 लाख रुपये मिले।

  3. यमुनानगर के पीड़ित ने फर्जी लिंक से 18 लाख गंवाए।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मोबाइल पर आरटीओ ई चालान की फाइल का लिंक भेजकर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बिहार से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित बिहार के जिला पटना के गांव फतेहपुर निवासी अंकित कुमार किराना की दुकान चलाता है।

उसके खाते में ठगी की राशि से 13 लाख रुपये आए थे। जांच अधिकारी पीएसआइ खुशबीर सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, प्रोफेसर कालोनी निवासी मन्नू सलूजा कैटरिंग का कार्य करते हैं। उनकी पत्नी के मोबाइल पर अनजान नंबर से आरटीओ ई चालान के नाम से एपीके फाइल आई। उनका पूर्व में कोई चालान हुआ था। जिससे उसने यह फाइल डाउनलोड कर ली।

जैसे ही फाइल को डाउनलोड किया तो उसमें अलग-अलग कर लागिन करते रहे। जिससे मोबाइल का एक्सिस साइबर ठगों के पास पहुंच गया और उन्होंने अलग-अलग कर खाते से 18 लाख रुपये साफ कर दिए थे। इस मामले में पांच जनवरी 2026 को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिसके बाद से तफ्तीश चल रही है।