वीआइपी सेक्टर में सफाई व्यवस्था फ्लाप
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : वार्ड छह के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-17 में चरमराई सफाई व्यवस्थ
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : वार्ड छह के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-17 में चरमराई सफाई व्यवस्था से लोगों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि सेक्टर में लंबे समय से सफाईकर्मी नहीं आ रहे हैं। इससे चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसके अलावा सेक्टर में चारों ओर कांग्रेस घास उगी हुई है। वह जहरीले जीवों का बसेरा बनी हुई है, जो रात में घरों में घुस जाते हैं। इसके अलावा घरों के सामने बनाए गए रेन वाटर गटर मिट्टी से भर चुका हैं। उससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है। गंदा पानी बहकर सड़क पर आने से दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। उनका कहना है कि इस सेक्टर को जब से नगर निगम दायरे में शामिल किया गया है, तब से इसकी दुर्दशा बढ़ गई है। पहले तो सफाईकर्मी आते नहीं और आते भी हैं तो इकट्ठा किए हुए कूड़े को उठाने के बजाय आग लगा कर चले जाते हैं। इसकी शिकायत कई बार निगम कार्यालय में की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी मूक बने हुए हैं।
फोटो- 6 सी
यह सेक्टर कहने को तो वीआइपी है, लेकिन यहां असुविधाओं का अंबार लगा है। कई ब्लॉकों में 15 दिनों से स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। एक महीने से सफाई कर्मी भी नहीं आ रहे हैं। उससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सु¨रदर शर्मा, सेक्टर निवासी
फोटो- 6 डी
रेन वाटर गटर काफी दिनों से बंद हैं, जिससे बारिश के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वालों ने भी आना बंद कर दिया है। सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए सीएम ¨वडो पर भी शिकायत दी जा चुकी है। फिर भी अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
सुभाष गुप्ता, सेक्टर निवासी।
फोटो- 6 ई
स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत करने पर खानापूर्ति की जाती है। नगर निगम दायरे में शामिल करने के बाद ही इस सेक्टर की दुर्दशा ज्यादा हुई है। इस कारण लोगों का इस सेक्टर में रहने से मोह भंग होता जा रहा है।
सुमेरचंद, सेक्टर निवासी
इनसेट
फोटो- 6 एफ
प्रशासनिक अधिकारियों का सफाई व्यवस्था सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं है। लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जा रहता है, लेकिन विकास और मूलभूत सुविधाएं प्रदान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चारों तरफ कूडे़ के ढेर और झाड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ है। निगम अधिकारी झाड़ियों को कटवाने तक की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
सुनील गोयल, सेक्टर निवासी।
फोटो- 6 जी
रेन वाटर गटर मिट्टी भरने के कारण बंद हो चुका है। उससे पानी ओवरफ्लो होकर घर में आ जाता है। इस कारण दोनों कमरों के फर्श खराब हो गए हैं। निगम अधिकारियों को कई बार यह शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
शीतला दीन, सेक्टर निवासी
'लगा गया है कर्मचारियों को'
सफाई निरीक्षक (अतिरिक्त भार) प्रवेश शर्मा का कहना है कि सेक्टर एसोसिएशन सदस्यों ने प्रार्थनापत्र देकर सफाई व्यवस्था को अपनी देखरेख में लेने की बात मांग की थी। जिस कारण सफाई ठेका प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक गया था। इससे सेक्टर वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है। अब निगम ने 32 कर्मचारी सफाई व्यवस्था के लिए नियुक्त किए हैं। जल्द ही सेक्टर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया जाएगा। नया सफाई ठेका देने की भी प्रक्रिया जारी है।