विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर में मोबाइल हैक कर लाखों की साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:36 PM (IST)

यमुनानगर में मोबाइल हैकिंग के जरिए साइबर ठगी के दो नए मामले सामने आए हैं।

यमुनानगर में मोबाइल हैक कर लाखों की साइबर ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

यमुनानगर में मोबाइल हैक कर लाखों की साइबर ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल हैक

  2. राहुल और कल्पना से कुल पांच लाख की ठगी

  3. साइबर क्राइम थाना में दो नए मामले दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। इस समय में मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाले लिंक के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है। इसी तरह के दो नए मामले साइबर क्राइम थाना में दर्ज हुए हैं।

सावनपुरी कालोनी निवासी राहुल के मोबाइल पर अनजान नंबर से लिंक आया। इस लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी देर बाद जब मोबाइल ओपन किया तो उसके पास खाते से रुपये कटने के मैसेज आए। अलग-अलग कर एक लाख 19 हजार रुपये साफ हो गए थे।


वहीं जय सिटी निवासी कल्पना के साथ भी इसी तरह से साइबर ठगी हुई। उनके मोबाइल पर 25 अक्टूबर को लिंक आया। इस लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। उसके खाते से तीन लाख 87 हजार रुपये साफ हो गए।