यमुनानगर में साइबर ठगों ने लिंक भेजकर साढ़े तीन लाख रुपये उड़ाए, दो मामले दर्ज
यमुनानगर में साइबर ठगों ने मोबाइल पर लिंक भेजकर दो लोगों से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी की ...और पढ़ें

साइबर ठगों ने लिंक भेजकर साढ़े तीन लाख रुपये उड़ाए। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस समय में मोबाइल पर लिंक भेजकर लोगों को ठगा जा रहा है। पुलिस की ओर से ठगी से बचाव को एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसके बावजूद लोग फंस रहे हैं। इसी तरह की ठगी के दो और मामले साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं।
पांसरा निवासी अंकित कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके मोबाइल पर लिंक आया। जिसे ओपन करते ही इनक्वाइन एप पे एप डाउनलोड हुआ। जिसके बाद निवेश से संबंधित योजनाएं बताई जाने लगी। जिससे झांसे में आकर ढाई लाख रुपये का निवेश कर दिया।
जब इन रुपयों को एप से निकालने लगा तो वह नहीं निकल सके। यह एप भी बंद हो गया। वहीं, विष्णुनगर निवासी सुरेंद्र कुमार के पास पेंशन कार्ड बनवाने से संबंधित लिंक आया। जब इस लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। जिसके बाद खाते से 97 हजार 920 रुपये साफ हो गए।
