विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर में कार की टक्कर से साइकिल सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:31 AM (GMT+05:30)

जगाधरी में एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिसमें पिता लाल बहादुर की मौके ...और पढ़ें

यमुनानगर में कार की टक्कर से साइकिल सवार पिता की मौत। सांकेतिक फोटो

यमुनानगर में कार की टक्कर से साइकिल सवार पिता की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. जगाधरी में कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारी।

  2. हादसे में पिता लाल बहादुर की मौत, बेटा मनोज घायल।

  3. चालक कार छोड़कर फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जगाधरी में समता योग आश्रम के सामने गति से आ रही कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गांव देवरा निवासी 50 वर्षीय लाल बहादुर की मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा मनोज कुमार घायल हो गया। लाल बहादुर पांच बच्चों के पिता थे। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मनोज और उनके पिता जगाधरी स्थित भगत टिंबर प्लाईवुड में काम करते थे। पिता वहां करीब एक साल से काम कर रहे थे, जबकि मनोज तीन महीने पहले गांव से उनके पास काम करने आया था। दोनों गंगा नगर कालोनी में किराये के कमरे में रहते थे। मंगलवार की रात काम खत्म कर दोनों साइकिल से कमरे पर लौट रहे थे। साइकिल लाल बहादुर चला रहे थे और मनोज पीछे बैठा था।

समता योग आश्रम के सामने बूड़िया चौक की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। लाल बहादुर सड़क पर दूर जा गिरे और बेहोश हो गए। मनोज के दाहिने पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। मनोज ने अपने ताऊ के बेटे पंकज को फोन कर बुलाया। पंकज दोनों को ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल यमुनानगर ले गया। वहां चिकित्सकों ने लाल बहादुर को मृत घोषित कर दिया और मनोज को उपचार के लिए भर्ती किया।