हरियाणा के यमुनानगर में सिंचाई के गड्ढे में गिरा एक साल का बच्चा, डूबने से मौत
यमुनानगर के अराइयांवाला गांव में सिंचाई के लिए बने डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे सिद्धू की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
एक वर्षीय बच्चा डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में डूबा
माता-पिता नर्सरी में काम करते समय हादसा हुआ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को मृत घोषित किया
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में वीरवार को सिंचाई के लिए बनाए गए पानी से भरे डेढ़ फीट गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक सिद्धू तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
हादसे के समय उसके माता-पिता पास में ही नर्सरी में काम कर रहे थे। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ के गांव धोरावाला निवासी शिव बालक 10 वर्षों से अराइयांवाला में रहता है। वीरवार को शिव बालक और महिमा नर्सरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका सबसे छोटा बेटा सिद्धू खेलते हुए पास में बनाए गए करीब डेढ़ फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। शिव बालक ने उसे देखकर तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था।
