भारतीय खेत मजदूर यूनियन का धरना 6 को
रादौर : भारतीय खेत मजदूर यूनियन 6 दिसंबर को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन विरोध
रादौर : भारतीय खेत मजदूर यूनियन 6 दिसंबर को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी। यूनियन के ब्लॉक प्रधान बलवंत ¨सह ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण कृषि संकट बढ़ा है। खेतिहर मजदूरों की रोजी रोटी चलना मुश्किल हो गई है। मनरेगा में 100 दिन का काम भी नहीं मिल रहा। मजदूर जॉब कार्ड बनवाने व काम के लिए धक्के खा रहे हैं। किए गए काम की मजदूरी भी नहीं मिल रही है। सरकार बिजनेस को सरल बनाने के नाम पर मजदूरों के पक्ष में बने कानूनों में संशोधन कर रही है। संघर्षो से मिले कानूनी अधिकारों को छीना जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को तहसील कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसमें दलितों, पीड़ितों पर अत्याचार रोकने व संविधान से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए। खेत मजदूरों, महिला व पुरुषों को 55 वर्ष की उम्र में 5000 रुपये मासिक पेंशन दी जाए।