गलत नीतियों से प्रदेश की जनता की हालत बदतर हुई: भारती
उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश की जनता की दशा बदतर हो गई। भय व भ्रष्टाचार का माहौल है। आम आदमी की कहीं सुनवाई नहीं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने वीरवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है। अब प्रदेश की जनता इनेलो को प्रदेश की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। बड़ौदा उपचुनाव में यह साबित हो जाएगा। पार्टी का उम्मीदवार रिकॉर्ड मतों से विजयी होगा। इस मौके पर नरेश सारण, चतर सिंह कश्यप, जाहिद खान, दलमीरा राम सैनी, खिला राम नरवाल, मामचंद लाठर गुरविद्र खेड़ी, रामपाल, जसवीर बिट्टू, अरविद कंबोज, मंगतराम सैनी, रामेश्वर दास, रीटा मेहता, सुषमा चौधरी, सर्वप्रिय जठलाना, मानिक सिगला, प्रवीण कैल, बीके मेहता, नरेंद्र चुघ, नूर मोहम्मद रहे।