Move to Jagran APP

कार्यकर्ता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का करें प्रचार : सुरेश

भाजपा एससी मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर की अध्यक्षता मे रेस्ट हाउस में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 08:22 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 08:22 AM (IST)
कार्यकर्ता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का करें प्रचार : सुरेश
कार्यकर्ता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का करें प्रचार : सुरेश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा एससी मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर की अध्यक्षता मे रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार दनौदा उपस्थित हुए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 6 से 12 जुलाई तक प्रदेश के हर जिले में विस्तारिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। यमुनानगर जिले में बैठक की तारीख शीघ्र ही तय की जाएगी। सदस्यता अभियान मे मोर्चा के सभी कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़कर भाग लें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी का ग्राफ बढ़ाएं। विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का एससी समाज में जाकर प्रचार प्रसार करे। गरीब लोगों को आयुष्मान योजना के बारे में बताएं। उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ से भी अधिक गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। मौके पर जिला महामंत्री कर्म चंद रटोली, संजीव कुमार, जिला सचिव सुनील कुमार तेलीपुरा, ताराचंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोम नंबरदार, नरेंद्र, अशोक कुमार, नदं लाल व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.