Move to Jagran APP

नौकायन में डीएवी कॉलेज की महिला टीम ओवरऑल विजेता

डीएवी कॉलेज की महिला टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नौकायन प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने की सफलता पाई है। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर सरोवर में आयोजित इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में डीएवी कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 10:37 PM (IST)
नौकायन में डीएवी कॉलेज की महिला टीम ओवरऑल विजेता
नौकायन में डीएवी कॉलेज की महिला टीम ओवरऑल विजेता

संवाद सहयोगी, साढौरा: डीएवी कॉलेज की महिला टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नौकायन प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने की सफलता पाई है। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर सरोवर में आयोजित इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में डीएवी कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।

prime article banner

¨प्रसिपल डॉ. रणपाल ¨सह ने बताया कि महिला नौकायन के 2 किमी वर्ग में प्रीति ने स्वर्ण पदक जीता। नौकायन के 2 किमी युगल वर्ग में सुष्मिता व चेतना की जोड़ी ने रजत पदक जीता। महिला नौकायनों की इस उपलब्धि के कारण ही डीएवी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। पुरुष नौकायन के 2 किमी युगल वर्ग में सुनील व अभिषेक की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। जबकि 2 किमी नौकायन में सुनील व सचिन ने रजत पदक जीतने की सफलता पाई। जिसकी बदौलत डीएवी कॉलेज की टीम को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूसरे स्थान पर रहने का मौका मिला। ¨प्रसिपल डॉ.रणपाल ¨सह ने बताया कि नौकायन में अच्छे प्रदर्शन के कारण कॉलेज के सुनील, अभिषेक, दीपक, सचिन, प्रीति, सुषमा व चेतना को इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.