बच्चे के साथ दुकान में पहुंची महिलाएं, खरीदारी कर रहे किसान की जेब से उड़ा लिए 50 हजार रुपये
शादी समारोह के लिए खरीददारी करने गए सादिकपुर गांव के नैब ¨सह की जेब काट ली गई। महिलाओं ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी में यह चोरी कैद हुई है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
संवाद सहयोगी, साढौरा : शादी समारोह के लिए खरीददारी करने गए सादिकपुर गांव के नैब ¨सह की जेब काट ली गई। महिलाओं ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी में यह चोरी कैद हुई है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
नैब ¨सह ने बताया कि उनके परिवार में शादी है। वह शादी के लिए खरीददारी करने मनोज फैशन शॉप में आया था। उसने जेब में 50 हजार रुपये थे। जब वह दुकान पर खरीददारी करने लगा, तो एक बच्चे के साथ चार महिलाएं भी वहां पहुंच गई। यह सभी महिलाएं उसके आसपास खड़ी हो गई। थोड़ी देर बाद ही महिलाएं दुकान से बिना कुछ खरीदे चली गई। इनके जाने के बाद दुकानदार को भुगतान करने के लिए अपनी जेब टटोली, तो नकदी गायब मिली। दुकानदार मनोज ने उन महिलाओं की तलाश के लिए भागदौड़ की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर यह महिलाएं नैब को घेरा डाले नजर आ रही हैं। उनके साथ मौजूद बच्चे ने नैब की जेब से नकदी निकाले जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। एसएचओ सुभाष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिलाओं का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।