खेल के मैदान में उतरी महिलाएं, 100 मीटर दौड़ में रेनू प्रथम
संवाद सहयोगी, देवधर : राजीव गांधी खेल स्टेडियम छछरौली में खंड स्तरीय वार्षिक महिला खेलकूद
संवाद सहयोगी, देवधर : राजीव गांधी खेल स्टेडियम छछरौली में खंड स्तरीय वार्षिक महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी सीमा प्रसाद महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी छछरौली ने की। कार्यक्रम में 6 प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। 400 मीटर रेस में रेनू ने प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्र प्रतियोगिताओं के दौरान आलू रेस 100 मीटर, मटका रेस 300 मीटर व 400 मीटर रेस , 5 किलोमीटर साइकिल रेस करवाई गई। कार्यक्रम के शुरुआत में कुमारी सीमा प्रसाद द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गई।
सीमा प्रसाद ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं में खेल की भावना पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस दौरान महिलाओं को पोषण संबंधी शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम के आयोजन में महिपाल एसए, सुपरवाइजर सोनिया, पंकेश, किरण बाला, अनीता देवी, नवदीप कौर ,प्रीति व सुमन उपस्थित रहे।
यह हुई प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिताओं के परिणाम आलू रेस में रामदुलारी अराईयांवाला प्रथम ,रजनी देवी द्वितीय व नीलम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चाटी रेस में सुशीला छछरौली प्रथम, रेखा ब्राह्मण माजरा द्वितीय व कौशल तीसरे स्थान पर रही । 100 मीटर रेस में बबली देवी प्रथम, ममता देवी मलिकपुर बांगर दूसरे व तेजो देवी तीसरे स्थान पर रही। 300 मीटर रेस में कोमल देवी शेरपुर प्रथम, काजल देवी शेरपुर द्वितीय व प्रियंका देवी खारवन तीसरे स्थान पर रही । 400 मीटर रेस में रेनू खारवन प्रथम, रितु बलाचौर दूसरे तथा देवी रानी खारवन तीसरे स्थान पर रही। 5 किलोमीटर साइकिल रेस में मधु लक्ष्मी मेहर माजरा प्रथम, करमजीत चुहड़पुर खुर्द द्वितीय व सविता मलिकपुर खादर तीसरे स्थान पर रही।