Move to Jagran APP

महिला सशक्तिकरण से समाज का विकास सुनिश्चित : पूजा कांबोज

स्कूल प्रिसिपल पूजा कांबोज ने इस दिन के महत्व के बारे में बच्चों से आनलाइन चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 04:50 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:08 AM (IST)
महिला सशक्तिकरण से समाज का विकास सुनिश्चित : पूजा कांबोज
महिला सशक्तिकरण से समाज का विकास सुनिश्चित : पूजा कांबोज

संवाद सहयोगी, रादौर : ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। स्कूल प्रिसिपल पूजा कांबोज ने इस दिन के महत्व के बारे में बच्चों से ऑनलाइन चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण चर्चा करने वाले सबसे बड़े मुद्दों में से एक है। गांव हो या शहर महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की जा रही है, लेकिन इसके वास्तविक मायने बहुत कम लोग ही समझ पाते हैं। महिला सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं की उस क्षमता से है जिससे उनमें ये योग्यता आ जाती है कि वे अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सकती हैं। महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर संवेदनशीलता और सरोकार व्यक्त किया जाता है। आज भी हमारे सामने पीड़ित महिलाओं के उदाहरणों की कमी नहीं है। भारत में जो पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं उनमें अपने हक की मांग करने का साहस नहीं हैं और न चाहते हुए भी उन्हें इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिला सशक्तिकरण से समाज का विकास होना सुनिश्चित है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.