बच्चे को लेकर भीख मांगने चली गई महिला, मां ने हिस्सा मांगा, तो हुआ विवाद
चिट्टा मंदिर जैन धर्मशाला के पास दो महिलाओं के बीच बचे को लेकर विवाद हो गया। हंगामा बढ़ने पर मामला चौकी में पहुंचा। यहां पर पता लगा कि दोनों महिलाओं के बीच भीख के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में चौकी में दोनों के बीच समझौता हो गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
चिट्टा मंदिर जैन धर्मशाला के पास दो महिलाओं के बीच बच्चे को लेकर विवाद हो गया। हंगामा बढ़ने पर मामला चौकी में पहुंचा। यहां पर पता लगा कि दोनों महिलाओं के बीच भीख के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में चौकी में दोनों के बीच समझौता हो गया।
बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे कुछ महिलाएं रहती हैं। वह भीख मांगकर गुजारा करती है। एक महिला बच्चे को लेकर भीख मांगने के लिए चली गई। शाम को जब वह आई, तो उसने भीख के पैसों में हिस्सा मांगा। जिस पर उनके बीच विवाद हो गया। एक दूसरे पर बच्चा ले जाने का आरोप लगाने लगी। आसपास के लोग एकत्र हो गए। पहले तो सबने यही समझा कि बच्चा उठाने वाला गिरोह है। दोनों महिलाएं बच्चे पर अपना हक जता रही थी। हंगामा बढ़ने पर दोनों महिलाओं को पुलिस चौकी लेकर आ गई। रामपुरा चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि मंदिर के पीछे कुछ महिलाएं अकेली रहती हैं और मांगने का काम करती है। एक महिला छोटे बच्चे को लेकर मांगने चली गई, उसे कुछ पैसे भी मिल गए। जिस महिला का बच्चा था, उसने पैसे मांगे थे। जिस पर ही विवाद हुआ। बाद में दोनों का समझौता हो गया।