500 के नकली नोट से खरीदारी करते महिला पकड़ी
टों से खरीददारी करते हुए दुकानदारों ने महिला को पकड़ लिया। उसकी साथी मौके से फरार हो गई। महिला के पकड़े जाने के बाद कई दुकानदारों ने कहा कि उनके साथ भी पहले ये महिलाएं इसी तरह से ठगी कर चुकी हैं। कपड़ा व्यापारी ललित अदलखा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को दो महिलाएं उसकी दुकान पर आई। इन महिलाओं ने उससे 40 रुपए का तौलिया खरीदा और 500 रुपये का नोट दिया। उसने नोट को गल्ले में रखा और महिलाओं को बकाया पैसे दे दिए। जब यह महिलाएं चली गई तो ललित ने 500 का नोट जेब में डालने के लिए उठाया। उसे शक हुआ और बारीकी से नोट को देखा। जिस पर उसे नकली होने का शक हुआ। उसने महिलाओं का पीछा किया और कृष्ण हलवाई की दुकान
संवाद सहयोगी, साढौरा : बाजार में नकली नोट से खरीदारी करते हुए दुकानदारों ने एक महिला को पकड़ लिया। उसकी साथी फरार हो गई।
कपड़ा व्यापारी ललित अदलखा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो महिलाएं उसकी दुकान पर आई। इन्होंने 40 रुपये का तौलिया खरीदा और 500 का नोट दिया। बकाया पैसे लेकर महिलाएं चली गई। इधर ललित ने 500 का नोट जेब में रखने के लिए निकाला तो उसे इसके नकली होने का शक हुआ। उसने महिलाओं का पीछा कर कृष्ण हलवाई की दुकान के पास पकड़ लिया। इसी दौरान उसकी चकमा देकर फरार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले आई। पकड़ी गई महिला की पहचान सरस्वतीनगर निवासी परितो के रूप में हुई। भाजपा नेता सुमत जैन, विनोद हलवाई व मेडिकल शॉप के मालिक संदीप ने बताया कि उनके साथ भी इस तरह की धोखाधड़ी हो चुकी है। एसएचओ छोटू राम ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।