Move to Jagran APP

बिना जिग-जैग नहीं चलेंगे ईट भट्ठे, 10 को नोटिस देकर कराया बंद: राजेश कुमार

जिला में 146795 राशन कार्ड धारक हैं। लोगों की अक्सर राशन कार्ड को लेकर शिकायतें रहती हैं। कभी डिपो होल्डरों द्वारा लोगों को राशन नहीं दिया जाता तो कभी कम दे दिया जाता है। इसके अलावा एजेंसियों पर गैस नहीं मिलना पेट्रोल पंपों पर कम या मिलावट वाला तेल मिलने के भी मामले आते रहते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 08:45 AM (IST)
बिना जिग-जैग नहीं चलेंगे ईट भट्ठे, 10 को नोटिस देकर कराया बंद: राजेश कुमार
बिना जिग-जैग नहीं चलेंगे ईट भट्ठे, 10 को नोटिस देकर कराया बंद: राजेश कुमार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिला में 146795 राशन कार्ड धारक हैं। लोगों की अक्सर राशन कार्ड को लेकर शिकायतें रहती हैं। कभी डिपो होल्डरों द्वारा लोगों को राशन नहीं दिया जाता तो कभी कम दे दिया जाता है। इसके अलावा एजेंसियों पर गैस नहीं मिलना, पेट्रोल पंपों पर कम या मिलावट वाला तेल मिलने के भी मामले आते रहते हैं। इन सब पर नजर रखना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी है। लोगों की इसी तरह की शिकायतों के समाधान के लिए डीएफएससी राजेश कुमार आर्य से संवाददाता राजेश कुमार ने बातचीत की : सवाल : आटे की कटौती कर डिपो पर लोगों को बाजरा मिल रहा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

loksabha election banner

जवाब : सरकार की योजना के अनुसार ही लोगों को डिपो पर बाजरा दे रहे हैं। बाजरा एक पौष्टिक आहार है। यह केवल सर्दियों में ही दिया जाता है। गत वर्ष भी दिया गया था। जैसे ही बाजरा बंद होगा लोगों को फिर से इसके बदले आटा दिया जाएगा। सवाल : डिपो पर लोगों को कितना आटा दे रहे हैं?

जवाब : सरकार ने अक्टूबर माह से लोगों को आटा देना शुरू किया है। पहले उन्हें गेहूं मिलता था। बीपीएल परिवार को दो किलोग्राम आटा प्रति यूनिट व एएवाई परिवार को 25 किलोग्राम आटा प्रति यूनिट की दर से दिया जा रहा है। सवाल : डिपो पर सस्ती दर से मिल रहा प्याज क्यों बंद कर दिया गया?

जवाब : प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए गत माह सस्ती दर पर डिपो के माध्यम से प्याज दिया गया था। फिलहाल डिपो पर प्याज नहीं दे रहे हैं। यदि सरकार के आदेश होंगे तो दोबारा कम कीमतों पर प्याज दिए जाएंगे। सवाल : जिला में कुल कितने राशन कार्ड धारक हैं?

जवाब : जिला में सभी केटेगरी के कुल 146795 राशन कार्ड बने हैं। इनमें एएवाई के 9731, बीपीएल के 54021 व ओपीएच के 83042 राशन कार्ड हैं। सवाल : अक्सर डिपो होल्डरों पर आरोप लगते रहते हैं कि वे राशन नहीं देते।

जवाब : जिला में 593 डिपो होल्डर हैं। डिपो होल्डरों की लगातार चेकिग करते हैं। अब डिपो पर राशन पीओएस मशीन के माध्यम से दिया जाता है। इसमें कार्ड धारक के परिवार की अंगुली स्कैन होने पर ही राशन दिया जाता है। फिर भी किसी कार्ड धारक को राशन नहीं मिल रहा तो वे उनके कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। सवाल : पेट्रोल, डीजल में मिलावट रोकने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है?

जवाब : पेट्रोल पंपों पर जाकर रूटीन में चेकिग करते हैं। गत दिनों ही एक पेट्रोल पंप पर तेल कम मिला। जिसे नोटिस दिया गया। प्रत्येक पंप पर पैमाना मौजूद है। लोग उसमें पेट्रोल डाल कर चेक कर सकते हैं। सवाल : अब तक कितने ईट भट्ठे जिग-जैग तकनीक से जुड़े हैं?

जवाब : जिला में 85 ईट भट्ठे हैं। इनमें से 75 भट्ठे जिग-जैग तकनीक पर चल रहे हैं। 10 भट्ठों ने इस तकनीक पर काम नहीं किया है। इसलिए वे जब तक नियमों को पूरा नहीं करते वे बंद ही रहेंगे। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी कर रखा है। सवाल : क्या गैस एजेंसियों पर एलजीपी की कमी है?

जवाब : इस वक्त किसी भी एजेंसी पर गैस की दिक्कत नहीं है। जिला में 30 गैस एजेंसी हैं। घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल प्रयोग करना अपराध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.