Move to Jagran APP

उन्हें पार्टी से क्यों निकाला, उनका क्या कसूर, पार्टी किसी एक की नहीं : चौटाला

गोहाना रैली में केवल पार्टी ¨जदाबाद के नारे लगे। दुष्यंत पर हू¨टग का आरोप लगाकर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अब मुझे आप लोगों से पता चला कि पार्टी से उन्हें भी निकाल दिया गया है। ऐसा क्यों किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:37 PM (IST)
उन्हें पार्टी से क्यों निकाला, उनका क्या कसूर, पार्टी किसी एक की नहीं : चौटाला
उन्हें पार्टी से क्यों निकाला, उनका क्या कसूर, पार्टी किसी एक की नहीं : चौटाला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गोहाना रैली में केवल पार्टी ¨जदाबाद के नारे लगे। दुष्यंत पर हू¨टग का आरोप लगाकर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अब मुझे आप लोगों से पता चला कि पार्टी से उन्हें भी निकाल दिया गया है। ऐसा क्यों किया गया। इसका मुझे पता नहीं। मैं तो किसी रैली में भी नहीं गया। पार्टी किसी एक की नहीं है। पार्टी आप जैसे कार्यकर्ताओं की है। यह कहना था इनेलो नेता अजय चौटाला का। वह करण रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं को जींद में 17 नवंबर को होनी वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का न्यौता देने के लिए आए थे।

loksabha election banner

इनेलो नेता अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि लंबे अंतराल के बाद आप लोगों के बीच आया हूं। ओपी चौटाला हमेशा पांडवों व कौरवों का उदाहरण देते थे। अब वहीं स्थिति यहां पर बनी हुई है। पांडवों को कौरवों ने कुछ नहीं दिया। ऐसी ही हालत हमारी हो गई है। अब युद्ध होगा। 17 नवंबर को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में वह शामिल होंगे। उसके बाद ही अगली रणनीति तय होगी। इसके लिए ही वह कार्यकर्ताओं को न्यौता देने आए हैं। उन्होंने मंच से कहा कि अधिकार मांगने से नहीं मिलते, अधिकार छीनने पड़ते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनके बारे में बातें करने वालों को पता होना चाहिए कि चौधरी देवी लाल व ओमप्रकाश चौटाला भी कभी कांग्रेसी थे। जो बातें कर रहे हैं, वह कांग्रेस के पेड सोर्स हैं।

निष्कासन की खबर मिलते ही साढ़ौरा हलके से कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

अजय चौटाला के यमुनानगर पहुंचते ही पार्टी से निष्कासित करने की खबर मिली, तो उनके साथ साढ़ौरा हलके के कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी से रिजाइन का एलान कर दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह जींद में जाएंगे। वहीं पर कार्यकर्ता फैसला लेंगे कि जिन्होंने पार्टी अपने खून पसीने से सींची है। अजय चौटाला ने कहा कि जींद में कार्यक्रम पार्टी के नाम से होगा। हालांकि बातों-बातों में उन्होंने नई पार्टी बनाने के भी संकेत दे दिए। बता दें कि अजय चौटाला के पहुंचने से पहले ही यमुनानगर में रैली स्थल पर हालात बदले हुए थे। यहां पर न तो पार्टी के बैनर लगे थे और न ही कही पर चश्मा लगा झंडा नजर आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.