Move to Jagran APP

कटआउट समाचार : सरकार लोगों को बताए तीन गुना दाम पर क्यों खरीदा राफेल : सुरेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कान्हड़ी ने अपने साथियों के साथ हल्का सढौरा में कई गांवों में जाकर घर-घर जन संपर्क किया। उन्होंने लोगों को बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करने पर जोर दिया। उन्होंने अनाज मंडी सरस्वती नगर, बिलासपुर व साढौरा में जाकर धान खरीद का जायजा भी लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:51 PM (IST)
कटआउट समाचार : सरकार लोगों को बताए तीन गुना दाम पर क्यों खरीदा राफेल : सुरेश
कटआउट समाचार : सरकार लोगों को बताए तीन गुना दाम पर क्यों खरीदा राफेल : सुरेश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कान्हड़ी ने अपने साथियों के साथ हल्का सढौरा में कई गांवों में जाकर घर-घर जन संपर्क किया। उन्होंने लोगों को बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करने पर जोर दिया। उन्होंने अनाज मंडी सरस्वती नगर, बिलासपुर व साढौरा में जाकर धान खरीद का जायजा भी लिया।

loksabha election banner

सुरेश कान्हड़ी ने कहा अनाज मंडियों में किसानों से बातचीत करने पर पता चला कि नमी के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। मंडियों में धान लेकर आने वाले किसानों को कोई सुविधा नहीं दी जाती। किसानों को रात भर अपनी फसल की रखवाली करनी पड़ती है। शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। मंडियों में किसानों के ठहरने के लिए रेस्ट हाउस भी नहीं है। इसके बाद गांवों का दौरान कर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि गांवों में सैकड़ों लोग अभी भी ऐसे हैं जिनके अब तक बीपीएल राशन कार्ड नहीं बने हैं। इन लोगों ने राशन कार्ड के लिए कई बार आवेदन किया परंतु अब तक किसी अधिकारी ने उनकी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग बहुत दुखी हैं।महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। मौके पर बचना राम निरंकारी, राजपाल, गुरदेव, किसनी देवी, सुखचैन, शांति प्रकाश पूर्व मैनेजर, रामप्रसाद, सतीश बराड़, रामस्वरूप पूर्व सरपंच, रा¨जदर कुमार खारवन, रामकुमार पूर्व सरपंच, रूपचंद बाल्मीकी, गुरनाम ¨सह, शिव कुमार बटेहड़ी, योगेश मेहंदीरत्ता समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.