फोन पर बात करने से रोका, तो मां को धक्का देकर फरार हो गई किशोरी
फोन पर बात करने से रोक फोन पर बात करने से रोका, तो 13 वर्षीय किशोरी घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें किशोरी के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : फोन पर बात करने से रोका, तो 13 वर्षीय किशोरी घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें किशोरी के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो लड़कें व तीन लड़की है। सबसे छोटी बेटी 13 वर्ष की है। मंगलवार की सुबह वह काम पर गया हुआ था। जबकि पत्नी घर पर ही थी। सुबह उसकी पत्नी व बेटी को साथ लेकर घास लेने के लिए गई। इस दौरान बेटी किसी के साथ फोन पर बात कर रही थी। उसे फोन पर बात करने से रोका और मोबाइल मांगा, तो उसने मोबाइल नहीं दिया। जब उससे जबरदस्ती मोबाइल लेने की कोशिश की, तो वह अपनी मां को धक्का देकर भाग गई। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लगा। बूडिया चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।