Move to Jagran APP

हमें सशक्त नारी की भूमिका निभानी है : डॉ. उर्मिला

गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज संतपुरा में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन (2018- 19 बैच) की छात्राओं को डिग्री व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 09:58 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 09:58 AM (IST)
हमें सशक्त नारी की भूमिका निभानी है : डॉ. उर्मिला
हमें सशक्त नारी की भूमिका निभानी है : डॉ. उर्मिला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज संतपुरा में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन (2018- 19 बैच) की छात्राओं को डिग्री व मेडल देकर सम्मानित किया गया। जीएनजी एवं संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि यूनविर्सिटी ग्रांट कमिशन की संयुक्त सचिव डॉ. उर्मिला देवी रही। उर्मिला देवी ने कहा कि अपने भविष्य को बेहतर करने के लिए सबसे जरूरी है है कि आपको पता हो कि जीवन में क्या करना है। हमें किसी की नकल करने की जरूरत नहीं है। ईश्वर ने आपको अनेक खूबियों से नवाजा है। उसे पहचानिए और जिस विषय या जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उसे चुनिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दीक्षांत समारोह का आयोजन सराहनीय है, क्योंकि यह कॉलेज महिलाओं का है और आज महिला शक्ति यहां उपस्थित है। भारतीय नारी हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने सभी छात्रों को इस अवसर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें पुरुषों का मुकाबला नहीं करना है बल्कि हमें समाज में महिला होते हुए एक सशक्त सक्षम नारी की भूमिका अदा करनी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.