Move to Jagran APP

हम शहीदों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते : मदन चौहान

पंचायत भवन गोविदपुरा के सामने शहीद ऊधम सिंह कांबोज स्मारक स्थल पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के मेयर मदन चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 05:48 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 06:15 AM (IST)
हम शहीदों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते : मदन चौहान
हम शहीदों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते : मदन चौहान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पंचायत भवन गोविदपुरा के सामने शहीद ऊधम सिंह कांबोज स्मारक स्थल पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के मेयर मदन चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

loksabha election banner

मेयर मदन चौहान ने कहा कि अमर शहीदों की शहादत से ही हमें आजादी मिली है। यदि शहीदों ने कुर्बानी न दी होती तो आज हमें आजादी न मिल पाती। हम शहीदों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा कि वो कौम मिट जाती हैं जो अपने शहीदों को भूल जाती हैं। शहीद उधम सिंह काम्बोज को जलियांवाला बाग की घटना ने अंदर से झकझोर दिया था। वे जलियांवाला बाग की घटना के साक्षी थे। उन्होंने जलियांवाला बाग की घटना को अपनी आंखों से देखा था।

मदन चौहान ने कहा कि ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग की मिट्टी हाथ लेकर जनरल डायर द्वारा किए गए नरसंहार का बदला लेने की सौगंध उठाई थी। नरसंहार का बदला लेने के लिए वे लंदन गए। शहीद उधम सिंह ने पूरे देश की भलाई के लिए कार्य किया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के पार्षदों की बैठक में प्रस्ताव पास करके शहीद ऊधम सिंह काम्बोज स्मारक स्थल के परिसर में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा, जिसका नाम शहीद उधम सिंह सामुदायिक भवन रखा जाएगा। इस मौके पर पार्षद सविता कांबोज, पार्षद राम आसरा, नरेश कांबोज, स्वामी अर्जुन दास, नरेश कांबोज चोरपुरा, गगन कांबोज, सतपाल कौशिक, मांगा राम कांबोज, राजेश कांबोज, एडवोकेट संजीव भूखड़ी, अनिल कांबोज, डॉ. जसमेर कांबोज, सतीश चौपाल, मास्टर कमेर सिंह, संजय काम्बोज, सरदार हरजीत सिंह कांबोज, बख्शीश सिंह मल्ली व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.