किशोरी के अपहरण का मचा शोर, डेढ़ घंटे बाद मिली बस स्टैंड से
एक किशोरी के अपहरण की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में उसे बस अड्डे पर बरामद कर लिया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 08:03 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 08:03 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ट्यूशन के लिए गई किशोरी को गांधीनगर फाटक के पास से अपहरण कर लिए जाने का शोर मच गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद वह यमुनानगर बस स्टैंड पर पुलिस को मिली। फर्कपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। किशोरी के भी बयान कराए गए, लेकिन उसे ले जाने वाले के बारे में वह पता नहीं पा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें