Move to Jagran APP

अवैध कॉलोनियों पर भाजपा ने खेला वोट कार्ड, 42 नियमित, 28 को अभी इंतजार

नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। सरकार ने ट्विनसिटी की 42 अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा कर बड़ा वोट बैंक अपने पक्ष में करने का कार्ड खेला है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 01:01 AM (IST)
अवैध कॉलोनियों पर भाजपा ने  खेला वोट कार्ड, 42 नियमित, 28 को अभी इंतजार
अवैध कॉलोनियों पर भाजपा ने खेला वोट कार्ड, 42 नियमित, 28 को अभी इंतजार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। सरकार ने ट्विनसिटी की 42 अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा कर बड़ा वोट बैंक अपने पक्ष में करने का कार्ड खेला है। शेष 28 कॉलोनियों की लिस्ट भी नगर निगम ने सरकार को भेज दी है, लेकिन इनके नियमित होने में अभी समय लग सकता है। बता दें कि शुरुआती दौर में हुए सर्वे के बाद 217 कॉलोनियों लिस्ट तैयार हुई। उसके बाद फिर सर्वे हुआ और 105 ऐसी कॉलोनियां सामने आई। फाइनल सर्वे में केवल 70 कॉलोनियों की सूची सरकार को भेजी हुई है। जो कॉलोनी वैध हुई उनमें डेढ़ लाख से अधिक लोग रहते हैं।

loksabha election banner

कई कॉलोनियों के हालात ज्यादा खराब हैं और वहां रह रहे लोग दूषित वातावरण में जीवन जीने पर मजबूर हैं। ऐसी बहुत सी कॉलोनियां हैं, जहां पेयजल, निकासी, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। पानी की निकासी न होने के कारण अधिकांश कॉलोनियों में बिना बारिश के भी जल भराव की स्थिति रहती है। कच्ची गलियों में जगह-जगह पानी जमा है और मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। इस मामले को लेकर कॉलोनियों के लोग कई बार धरने-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इनसेट

ये कॉलोनियां हुई नियमित

प्रथम चरण में सरकार को 42 कॉलोनियों की लिस्ट सरकार को भेजी थी। इनमें कांबोज कॉलोनी, ऊषा कॉलोनी, बावा कॉलोनी, भागीरथ, इंद्रापुरम, उप्पल माल के पीछे स्थित कॉलोनी, प्यारे जी मंदिर के सामने कालोनी, गो¨वद फार्म कालोनी, ग्रीन विहार पार्ट-2, महादूर्गेश्वरी कालोनी, सैनी फार्म, शिवपुरी जगाधरी, ग्रीन विहार, गढी मुंडो टपरियां, जैन अवैन्यू, न्यू जैन नगर, बैंक कालोनी, राजीव गार्डन, त्यागी गार्डन, विशाल नगर, मोती बाग कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, मायापुरी, राजधानी कॉलोनी, शांति कॉलोनी, सुंदर नगर कॉलोनी, सुंदर विहार फेस-1, गधोली माजरी, कैलाश नगर, रूप नगर, शारदा कालोनी, जम्मू कॉलोनी, जोड़िया लाल डोरा के बाहर, शिव नगर, जवाहर नगर, नानक नगर, मंडेबर लाल डोरा के बाहर, आर्य नगर, अशोक विहार, बूटर विहार, मायापुरी शामिल है। इनसेट

इन कॉलोनियों में विकास का इंतजार

तेली माजरा, नील कंठ कॉलोनी, काली मंदिर एक्सटेंशन कॉलोनी, गांधी नगर, विशाल नगर, गीता कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, रामेश्वर विहार, संजय विहार, गोल्डन पुरी, गधौली कॉलोनी, लाल विहार कॉलोनी, कामी माजरा लाल डोरे से बाहर, पांसरा लाल डोरे से बाहर, शंभू कॉलोनी, ताजकपुर लाल डोरे से बाहर, तीर्थ नगर, दुर्गा विहार, पृथ्वी नगर, आंबेडकर नगर, कमल नगर, नंदा कालोनी, खड्डा कॉलोनी, शिवपुरी ब्लाक-2, अमरपुरी, प्रहलादपुरी, शिवपुरी ब्लाक-ए, शिवदयालपुरी, बूड़िया, भुरिया एवं भागवती कालोनी, रामनगर कांसापुर, राम नगर रेलवे वर्कशॉप, सुंदर विहार कालोनी शामिल है। ये कॉलोनियों विकास से कोसों दूर हैं। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है।

केवल 42 में ही नहीं बल्कि सभी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए। पहली बार हुए सर्वे में 217 अनियमित कॉलोनियां सामने आई थी, इन सभी को नियमित किया जाए। क्योंकि ये लोग लंबे समय से यहां रह रहे हैं और नगर निगम को हर प्रकार का टैक्स दे रहे हैं।

देवेंद्र ¨सह, निवर्तमान पार्षद। मूलभूत सुविधाएं सभी का अधिकार है। जब कॉलोनीवासी सरकार को सभी प्रकार के टैक्स अदा कर रहे हैं, तो उनको नियमित करने में शर्तें क्यों? बिना शर्त के शहर की सभी कॉलोनियों में बिजली, पानी, सिवरेज, पानी की निकासी व स्ट्रीट लाइटों की सुविधा दी जानी चाहिए।

निर्मल चौहान, निवर्तमान पार्षद। प्रथम चरण में भेजी गई 42 कॉलोनियां नियमित हो गई हैं। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बाकी कॉलोनियों की लिस्ट भी सरकार को भेजी हुई है। उम्मीद है सरकार इन पर भी जल्द निर्णय लेगी। सभी कॉलोनियों में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

दीपक सूरा, कार्यकारी अधिकारी, यमुनानगर। पूर्व सरकारों ने लोगों की इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया था, यह काम हमारी सरकार ने किया। यह सरकार का अच्छा फैसला है। जिन कॉलोनियों को वैध किया गया है, उनमें तेजी से विकास कार्य होंगे। इससे जनता को लाभ मिलेगा।

घनश्यामदास अरोड़ा, विधायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.