ध्वजारोहण के साथ मनाया संयुक्त राष्ट्र दिवस
गुरु नानक खालसा कालेज में संयुक्त राष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र एवं संयुक्त राष्ट्र ध्वजारोहण के साथ कालेज प्राचार्य डा. मेजर हरिद्र सिंह कंग ने की।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरु नानक खालसा कालेज में संयुक्त राष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र एवं संयुक्त राष्ट्र ध्वजारोहण के साथ कालेज प्राचार्य डा. मेजर हरिद्र सिंह कंग ने की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की आवश्यकता, वर्तमान में महत्व एवं उद्देश्यों पर प्राचार्य ने प्रकाश डाला। लोक प्रशासन विभाग के डा. इकबाल सिंह तथा राजनीति शास्त्र की डा. पायल लांबा ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रर्मों को विस्तारपूर्वक बताया। एनएसएस अधिकारी डा. विनय चंदेला ने कहा कि तृतीय विश्व युद्ध से आज पूरे विश्व को संयुक्त राष्ट्र संघ बचाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कालेज प्रबंधन समिति के सरदार भूपिद्र सिंह जौहर ने स्टाफ, विद्यार्थियों व लोगों को संयुक्त राष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर डा. कैथरीन मसीह, डा. प्रवीण, डा. राजेश भारद्वाज, डा. जगत सिंह, जगदीप सिंह, सीमा, अर्शदीप, जसप्रीत सिंह, करिश्मा उपस्थित थे।