कौशल विकास की बारीकियों से करवाया अवगत
राजकीय महाविद्यालय छछरौली में महिला प्रकोष्ठ की ओर से सात दिवसीय कौशल विकास वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राजकीय महाविद्यालय छछरौली में महिला प्रकोष्ठ की ओर से सात दिवसीय कौशल विकास वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में संचार कौशल एवं साफ्ट स्किल बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एसपी गिरोत्रा ने की। प्राचार्य ने कहा कि कौशल विकास विद्यार्थियों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को इस तरह के
कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय बेहरिया के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. बीएस घोतरा ने बताया कि आज के ग्लोबल वातावरण में विद्यार्थियों को किसी भी भाषा का सही ज्ञान होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संचार कौशल की बारीकियों के विषय में जानकारी दी। साथ ही अपने जीवन में सफल होने के लिए स्ट्रैस मैनेजमेंट विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रोफेसर प्रतिभा ने विद्यार्थियों को संचार कौशल के विकास के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर बलजीत कौर, डॉ. सुनील तनेजा, अशोक बंसल व महिला प्रकोष्ठ के सदस्य कुमारी सीमा, सुजाता, कुमारी मीनू रानी, विनिता रानी व अन्य उपस्थित थे।