कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
जागरण संवाददाता यमुनानगर सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव धौडंग के पास कार की टक्कर स
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव धौडंग के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। दोनों युवक मजदूरी करते थे। हादसे के बाद आरोपित चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया। नंदा कालोनी निवासी नानू अहमद ने बताया कि उनका बेटा 23 वर्षीय शुभम अली अपने दोस्त 24 वर्षीय मुस्तकीन के साथ रादौर किसी काम से गए थे। वहां से शुक्रवार की देर रात वापिस लौट रहे थे। जब धौडंग गांव के पास पहुंचे, तो सामने आ गति से आ रही कार ने उन्हें सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने शुभम अली को मृत बता दिया। वहीं मुस्तकीन की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआइ के लिए रेफर किया गया। जांच अधिकारी एएसआइ महबूब अली ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। पीजीआइ से मुस्तकीन की भी मौत होने की सूचना मिली है। उसकी शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई।