भूमि विवाद में दो घायल, पीजीआइ रेफर
टिबड़ियों गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
संवाद सहयोगी, प्रताप नगर : टिबड़ियों गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
टिबड़ियों में जमीन की चकबंदी की गई है। चकबंदी के मुताबिक जमीन हसनदीन को अलॉट की गई। हसनदीन ने उक्त जमीन पर बाजरे की फसल बोई गई थी। फसल काटने के बाद फिर से सरसों की बिजाई की जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के नवाब अली, नसीम, अकरम आदि ने खेत में पहुंच कर हसदीन को फसल की बिजाई करने से रोकने लगे। हसनदीन का आरोप है कि उसके उपर जानलेवा हमला किया गया है। नूरअली, आरिश आदि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें ट्रामा सेंटर यमुनानगर ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर घायलों को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि गांव से फोन आया था कि जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस भेज दी गई थी। किसी भी पक्ष से अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।